UP News : अरे बाबा! इतने छोटे बालक ने कर दिया बलात्कार
Hey Baba! such a small child committed rape
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:00 PM
Kanpur : कानपुर। खिलौने के साथ खेलने की उम्र में रेप जैसी वारदातें होने लगें तो आप क्या कहेंगे। एक बारगी तो ऐसी घटनाओं पर यकीन नहीं होगा। लेकिन, यह सोलह आने सच है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल के लड़के ने सात साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना को बालक ने मोबाइल फोन पर गंदी फिल्म देखने के बाद अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
UP News :
एसएचओ पंकज मिश्रा ने बताया कि सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 10 साल के लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर गंदी फिल्म देखी थी, उसके बाद उसने यह गंदा काम किया।
UP News :
दूसरी ओर, लड़की के पिता ने बताया कि लड़की तीसरी कक्षा की छात्रा है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।