UP News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत
Horrific accident on Purvanchal Expressway, 5 including 3 women died
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:59 PM
लखनऊ। यूपी के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है।
UP News
लखनऊ से गाजीपुर जा रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात बोलेरो कार में सवार कुछ लोग लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे। वे जैसे ही आजमगढ़ पहुंचे, आगे जा रही बांस से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की ठौर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
बताया जाता है कि हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वो सभी यूपी के देवरिया जिले के महुआडी के रहने वाले हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह घटना आजमगढ़ के अहरौला पुलिस थाने के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 213 माइलस्टोन के पास हुई।
आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेंजद्र लाल ने बताया कि देर रात लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांस लदे हुए थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी देवरिया के महुआडी के रहने वाले थे। किरन नाम की महिला घायल है। उसे इलाज के लिए वाराणसी के रेफर किया गया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।