
UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में इन दिनों एक दरोगा बेहद चर्चाओं में है। इस दरोगा के चर्चा में रहने का कारण भी दिलचस्प है। पुलिस का काम होता है कि समाज में हो रहे अनैतिक कार्य को बंद कराए, लेकिन यह दरोगा अनैतिक कार्यों में पूरी तरह से संलिप्त नजर आ रहे हैं। उनकी संलिप्ता का उदाहरण आप इस खबर में दिए गए फोटो को देखकर लगा सकते हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के कैंट में तैनात दरोगा जी ने अपने संरक्षण में जिस्मफरोशी का धंधा चलवा रखा था। लोगों की शिकायत पर जिस्मफरोशी का धंधा तो बंद हो गया, लेकिन दरोगा जी इस कार्य से बाहर नहीं निकल पाए। दरोगा की घिनौनी हरकत कैमरे में कैद हो गई है। इस दरोगा का एक महिला के साथ बेहद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इतना अश्लील है कि हम उसे यहां दिखा नहीं सकते। यहां दी जा रही फोटो में आप उसकी अश्लीलता का अंदाजा लगा सकते हैं।
यूपी पुलिस का यह दरोगा इन दिनों कानपुर नगर के कैंट थाने में तैनात है। आरोप है कि थाना क्षेत्र में इस दरोगा ने बाकायदा जिस्मफरोशी का धंधा चलवा रखा था। शिकायत होने पर वह धंधा तो बंद करा दिया गया है, किंतु दरोगा की घिनौनी हरकत कैमरे में कैद हो गई और इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का बयान भी आ गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की तत्काल जांच कराकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
क्या कहा पुलिस अफसरों ने आप भी सुने ...
[video width="352" height="640" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/CovZX0Yn5IcVlbIv.mp4"][/video]