
UP News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बड़ा बयान आया है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने ही राजनीति का अपराधिकरण किया है।
यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने प्रयागराज में हुए हत्याकांड पर चिंता व्यक्त और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा ने ही राजनीति का अपराधिकरण किया है। उन्होंने हा कि जितने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होगी उनसे सपा के रिश्ते जगजाहिर होंगे। कहा कि सपा ने सदैव अपराधियों का संरक्षण किया है बढ़ावा दिया है।
केशव प्रसाद ने कहा कि अपराधियों को राजनीति में लाने का काम किया है। उमेश पाल की हत्या बड़ी घटना है। ऐसे अपराधियों के साथ सपा का संबंध उजागर हो रहा है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी धर्म संप्रदाय का मामला नहीं है। राजनीति में शुचिता चाहते हैं तो ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
[video width="640" height="288" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-28-at-12.59.13-PM.mp4"][/video]