UP News : UP पुलिस का कोतवाल व दरोगा बने लुटेरे, लूट ली 50 किलो चांदी
Kotwal and sub-inspector of UP police became robbers, looted 50 kg of silver
भारत
चेतना मंच
09 Jun 2023 08:34 PM
यूपी के बड़े-बड़े माफिया को ठिकाने लगाने वाली योगी की पुलिस ने अब खुद की अपराधियों का चोला ओढ़ लिया है। पुलिस की वर्दी में बदमाश नहीं, खुद पुलिस अफसर ने ही लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर, दरोगा और एक हेड कांस्टेबल ने कार का पीछा कर औरैया कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 50 किलो चांदी लूट ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसओजी और पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हेड कांस्टेबल अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से पूरी चांदी बरामद कर ली है।
UP News
फतेहपुर से आगरा जा रहे थे कारोबारी
जानकारी के अनुसार आगरा के सराफा कारोबारी मनीष सोनी मंगलवार की रात चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे। गुप्त सूचना पर भोगनीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक व हेड कांस्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया। इन लोगों ने कुछ अन्य लोगों की मदद से औरैया सीमा में व्यापारी को रोककर चांदी लूट ली और वहां से भाग निकले। डर के कारण कारोबारी ने एक दिन बाद यानि बुधवार को औरैया पुलिस को इसकी सूचना दी।
एसओजी और पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद थाने में तैनात एसएचओ और दरोगा को औरैया की एसओजी और पुलिस टीम के साथ एसपी ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान एसएचओ और एसआई के पास से लूट का माल भी बरामद हो गया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर औरैया ले गई है। हेड कॉन्स्टेबल मौके से फरार है। घटना की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात भी मौके पर पहुंचे। यह मामला 4 दिन पुराना यानि मंगलवार का है।
UP News
देर रात एसओजी और पुलिस टीम ने की छापेमारी
औरैया एसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की। इस मामले में मिले इनपुट के आधार पर कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के सरकारी आवास पर देर रात SOG और पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से टीम ने 50 किलो चांदी बरामद कर ली।
फरार हेड कॉन्स्टेबल की पुलिस कर रही तलाश
पुलिस टीम ने लूट में शामिल भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह और दरोगा चिंतन कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौके से हेड कांस्टेबल रामशंकर फरार हो गया, पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। छापेमारी की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति भी बाइक से मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई में औरैया पुलिस का साथ दिया। लूट के आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।