UP News : नाबालिग को लेकर शादीशुदा हुआ फरार, परिजनो ने लगाया रेप का भी आरोप
UP News: Married absconding with a minor, relatives also accused of rape
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:31 PM
UP News : मुजफ्फरनगर में एक मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा युवक पर आरोप लगा है कि वह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया , पीड़ित परिजनों ने थाने जाकर बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई. पुलिस ने तुरंत मामले दर्ज कर गुरुवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को भी बरामद कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
UP News :
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 15 साल नाबालिग लड़की को एक शादीशुदा युवक ने बहला-फुसलाकर ले गया. इसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई. पुलिस ने मामले में तुरंत केस दर्ज कर गुरुवार की देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया.
मामला चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव का है. यहां का रहने वाला नूरदीन 12 अप्रैल की शाम 15 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. पीड़ित परिजनों ने आरोपी नूरदीन और उसकी मां बिलकिस के खिलाफ थाने में शिकायत कर युवती की बरामदगी की मांग की थी. पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ धारा 363 में मुकदमा दर्ज की.
इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी. गुरुवार देर रात पुलिस ने आरोपी युवक नूरदीन को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही लड़की को बरामद बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर धारा 366, 376 और 5/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया. बहरहाल, पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया कराया है. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है.