UP News : बदमाशों ने फिर फेंके वंदेभारत पर पत्थर,कोच का शीशा टूटा,10 दिन में दूसरी घटना
UP News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Jul 2023 10:43 PM
UP News : गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या के लिए शुरू हुई सेमी हाईस्पीड 'वंदे भारत ट्रेन' पर एक बार फिर पत्थर चला है। सोमवार की रात 11:00 बजे के आसपास डोमिनगढ़ स्टेशन के पास लखनऊ से गोरखपुर आ रही 22550 नंबर की वंदे भारत ट्रेन पर अराजकतत्वों ने फिर पत्थर चला दिया।
पत्थर लगने से एग्जीक्यूटिव कोच ई वन (ईसी) के सीट नंबर 13 और 14 नंबर के पास वाला शीशा टूट गया। पत्थर लगने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। कोचों के अंदर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। वहीं, एक बार फिर RPF ट्रेन पर पत्थर चलाने वालों की पहचान करने में जुट गई है। हालांकि, पत्थर किसने चलाया फिलहाल यह पता नहीं चल सका है।
UP News : 11 जुलाई को हुआ पहला हमला
दरअसल, 11 जुलाई को भी अयोध्या कैंट से आगे सोहावल और देवरा कोट के बीच गोरखपुर से लखनऊ जा रही 22549 नंबर की वंदे भारत ट्रेन पर अराजकतत्वों ने पत्थर चला दिया था। पत्थर लगने से चार कोचों के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए। हालांकि, पत्थरबाजी के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
शनिवार को ही गोरखपुर स्थित न्यू वाशिंग पिट में क्षतिग्रस्त शीशा बदले गए गए थे। दिल्ली से मंगाकर चार नए शीशे लगाए गए। एक सप्ताह के अंदर ही अराजकत्वों ने वंदे भारत पर दूसरी बार पत्थर चला दिया है। मामले को लेकर रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हर बिंदु को लेकर जांच कर रही है
UP News : ट्रेन में 456 यात्री करते है सफर
ट्रेन के डिब्बे चेन्नई में तैयार हुए हैं। सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। 8 कोच की ट्रेन में अधिकतम 456 यात्री सफर कर सकते हैं। यात्री की सुविधा के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स रखा गया है। ट्रेन में क्रू मेंबर की कोच के पीछे खाना गर्म करने और पानी ठंडा रखने के लिए मशीन लगी है। अटेंडेंट की मदद से यात्रियों को गर्म खाना और ठंडा पानी मिलता है।UP News