UP News : मां ने चार माह के बेटे को फावड़े से काट डाला, जानिये पूरी कहानी
Mother killed her four-month-old son with a shovel, know the whole story
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:46 AM
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला ने कथित रूप से अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह गांव की निवासी मंजू (35) ने पूर्वाह्न करीब नौ बजे अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे को फावड़े से काट दिया।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला अक्सर बीमार रहती थी और अपनी बीमारी से निजात पाने के लिए उसने कथित रूप से अंधविश्वास में बेटे की बलि दे दी।
सूत्रों के अनुसार, मंजू का पति कानपुर में मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।