UP News : मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह को आईसीयू में शिफ्ट किया
Mulayam Singh Yadav
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:04 PM
New Delhi : नई दिल्ली। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डाक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। खराब सेहत के कारण वह कई दिनों से मेदांता हास्पिटल में एडमिट हैं।
UP News :
जानकारी के अनुसार, सपा संरक्षक को डॉक्टरों ने कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के रवाना हो गए हैं। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।
UP News :
वहीं, बहू अपर्णा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में सपा संरक्षक का उपचार हो रहा है। मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।