UP News : PAC के जवान को फांवड़े से काटकर किया मरणासन्न, वीडियो हुआ वायरल
UP News: PAC jawan was hacked to death by spade, video went viral
भारत
चेतना मंच
19 May 2023 07:26 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से दु:खभरी खबर आ रही है। मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव में रहने वाले PAC के एक रिटायर्ड जवान को फांवड़े से काट-काटकर मरणासन्न कर दिया गया है। इस कांड को अंजाम देकर हमलावर ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस कांड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आप भी देखें पूरा वीडियो.......
[video width="468" height="270" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Video-2023-05-19-at-1.51.55-PM.mp4"][/video]
क्या है मामला
आपको बता दें कि मुजफ़्फरनगर के सिखेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने रिटायर्ड पीएसी जवान पर फावड़े से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। आरोपी ने कातिलाना हमला उस वक्त किया, जब रिटायर्ड पीएसी जवान गरीबदास गांव में ही एक दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
UP News :
सिखेड़ा गांव निवासी दलित गरीबदास पीएसी का जवान रह चुका है। रिटायर्ड होने के बाद गांव में ही खेतीबाड़ी कर रहा है। गुरूवार को वह गांव में स्थित एक पेस्टीसीड्स की दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। उसी दौरान गांव का ही जरीफ अंसारी हाथ में फावड़ा लेकर आया और गरीबदास पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जिसके बाद आरोपी ने सिखेड़ा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बुरी तरह से घायल गरीबदास को तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद गांव वालों ने उसे भोपा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।.
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जरीफ अंसारी ने गरीबदास पर किस तरह हमला किया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।