
UP News[/caption]
450 करोड रुपए की लागत से 30 एकड़ में बनने वाले इस भव्य और शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की संरचना और पूरा डिजाइन भगवान शिव के विराट और भव्य सुंदर रूप को डिजाइन करके अनूठे वास्तुशिल्प में तैयार करने की परिकल्पना रखी गई है। स्टेडियम में बैठने की क्षमता 30000 दर्शकों की होगी। प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश को यह है बड़ा तोहफा 23 सितंबर शनिवार को शिलान्यास करके देने वाले हैं।
बीसीसीआई तैयार करेगा वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम..
वाराणसी के राजा तालाब पर गंजारी क्षेत्र में 450 करोड़ की लागत से यह स्टेडियम बीसीसीआई द्वारा तैयार कराया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय आईपीएल खेले जाएंगे । यह स्टेडियम सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
UP News