
UP News / लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल- फितर की बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार मेल मिलाप खुशियां बांटने और परस्पर सद्भाव का प्रतीक है ईद के इस पावन पर्व पर हमें सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम करनी चाहिए। जिससे यह दिन खुले मन और पवित्र भाव से गरीबों और वंचितों के लिए ईद की खुशी बन जाए।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग भाषा पहनावा होने के बाद भी देश में आपसी सौहार्द व प्रेम एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि देश में जातीय जनगणना से ही रामराज्य आएगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।