UP News : घने कोहरे के बीच ट्रक से टकराई रोडवेज बस, दो की मौत
Roadways bus collided with truck amid dense fog, two killed
भारत
चेतना मंच
08 Jan 2023 07:51 PM
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को घने कोहरे के बीच एक रोडवेज बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कायमगंज से फर्रुखाबाद जा रहे एक ट्रक और फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई। साहिबाबाद डिपो की बस के बीच सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के बीच नवाबगंज-मंझना मार्ग के जोधा नगला गांव के पास जबरदस्त टक्कर हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में अलीगढ़ निवासी रोडवेज बस चालक लखन कुमार शर्मा और शाहजहांपुर के रहने वाले ट्रक चालक गोविंद उर्फ बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में चार बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP News
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने लोहिया अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।