UP News : सपा विधायक इरफान सोलंकी फरार, सहयोगी हिरासत में
Another case filed against jailed SP MLA Solanki
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:45 PM
UP News : कानपुर। नगर के सीसमऊ से उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य इरफान सोलंकी फरार हो गए हैं। उन पर रंगदारी वसूलने तथा शहर में आगजनी को बढ़ावा देने जैसे आरोप हैं। यह भी आरोप है कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य दूसरे दस्तावेजों का प्रयोग कर शहर से फरार हो गए। पुलिस ने सोलंकी के चार मददगारों को हिरासत में लिया है। इसमें एक सपा की नेता भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इमिग्रेशन विभाग से जुड़े अधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है, ताकि इरफान सोलंकी देश छोड़कर न भाग सकें।
UP News :
बताया जा रहा है कि इरफान सोलंकी कानपुर से सबसे पहले दिल्ली के लिए निकले और फिर वहां से उन्होंने मुंबई की फ्लाइट ली। हालांकि अभी वे मुंबई में ही हैं और उन्होंने देश नहीं छोड़ा है। इस पूरे प्रकरण में सोलंकी ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने उनके भाई रिजवान के साथ अन्य आठ लोगों पर धोखाधड़ी तथा फर्जी कागजात तैयार कराने एवं उनका प्रयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की है। इरफान सोलंकी ने अशरफ अली के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराये थे।
नवंबर माह में इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी तथा रंगदारी को लेकर आरोप लगाए गए थे, जिसके कारण ही वे फरार हुए हैं। पुलिस के द्वारा नूरी शौकत, अम्मार इलाही, अनवर मंसूरी व अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस का यह भी कहना है कि सीसी टीवी फुटेज में इरफान सोलंकी को मुंबई में मौजूद पाया गया है।