UP NEWS : चौथी कक्षा का विद्यार्थी नहीं पढ़ सका वर्णमाला के अक्षर, देश और युवाओं के भविष्य पर सवाल
UP NEWS
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 01:17 AM
UP NEWS : किसी भी देश का भविष्य उसके युवा से तय होता है और युवा की शिक्षा उच्च स्तर पर होनी चाहिए। यदि देश का भविष्य माने जाने वाले युवा की शिक्षा ठीक ना हो तो यह देश के भविष्य पर भी एक सवाल है। अब प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के गिरने के स्तर का एक उदाहरण सामने आया है। चौथी के विद्यार्थी हिंदी वर्णमाला भी नहीं पढ़ सके।
UP NEWS : शिक्षा का स्तर गिरने का उदाहरण
मामला बुलंदशहर के गांव हरतोली के प्राथमिक विद्यालय का है, जहां पर शिक्षा के स्तर के गिरने का एक उदाहरण सामने आया है। दरअसल गांव हरतौली में विधायक प्रदीप चौधरी निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां निरीक्षण करते हुए उन्होंने एक चौथी कक्षा के छात्र से हिंदी वर्णमाला के अक्षर पढ़ने के लिए कहा लेकिन चौथी कक्षा का छात्र हिंदी वर्णमाला के अक्षर नहीं पढ़ सका। विधायक प्रदीप चौधरी ने शिक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए तुरंत बीएसए को फोन किया, इसके बाद स्पष्टीकरण भी मांगा गया। हालांकि संभावना है कि विद्यालय में सभी छात्रों की स्थिति ऐसी ना हो और निजी कारणों की वजह से भी वह बच्चा शायद अक्षरों को ना पढ़ सका हो।
UP NEWS : शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग
कहा जाता है कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं की शिक्षा पर निर्भर करता है। यदि देश के युवाओं को अच्छी शिक्षा दी जा सकती है तो उससे ही देश का भविष्य तय होगा, देश को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। यह मामला महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि जिले और गांव स्तर पर युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए और समय-समय पर इसका निरीक्षण भी होना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी समय के साथ अपने प्रतिद्वंदियों से कदम से कदम मिलाकर चल सके। शिक्षा से किसी के भी जीवन के स्तर और भविष्य को बदला जा सकता है।
बड़ी खबर : एक हजार करोड़ का सृजन घोटाला करने वाली रजनी प्रिया को उगलने पड़ेंगे सारे राज, CBI ने शुरू की पूछताछदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।