
UP News: प्रयागराज (ब्यूरो)। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की गति शक्ति इकाई एवं उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
रेल मंत्रालय द्वारा लखनऊ मंडल पर महाकुंभ क्षेत्र, अयोध्या एवं मिशन रफ्तार परियोजना के अंतर्गत, महत्वपूर्ण आरओबी (Road over Bridge) के कार्यों को स्वीकृत किया गया है। मिशन रफ्तार परियोजना के तहत लखनऊ-कानपुर रेल खंड के आठ आरओबी, अयोध्या क्षेत्र के सात तथा कुंभ मेला क्षेत्र के दो आरओबी सहित कुल 17 आरओबी के निर्माण कार्य को गति प्राप्त होगी जिसकी कुल निर्माण लागत रेलवे और राज्य सरकार द्वारा आधी आधी वहन की जाएगी।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल एवं लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के मध्य (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किये गए।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा एवं प्रबंध निदेशक/ उ.प्र. राज्य सेतु निगम, राकेश सिंह उपस्थिति रहे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से रेलवे की गति शक्ति यूनिट, लखनऊ के मुख्य परियोजना प्रबंधक / गति शक्ति, वीरेन्द्र सिंह यादव ने एवं राज्य सरकार की ओर से मुख्य परियोजना प्रबंधक/कामर्शियल, संदीप गुप्ता ने अपने हस्ताक्षर किये।