
UP News : कानपुर। यूपी के कानपुर में जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। चोरों ने पुलिस पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए हैं। जीआरपी ने अन्य सदस्यों को गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार ट्रेनों में चोरी की घटनाओं के मामले सामने आ रहे थे, जिसको लेकर अधिकारियों के निर्देश पर टीम बनाई गई थी। टीम ने गोविंदपुरी स्टेशन पर दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कई मोबाइल फोन, सोने की चेन और चोरी का सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि इनका पूरा गैंग ट्रेनों में चोरी करने का काम करता है।
जीआरपी की पकड़ में आए संदीप उर्फ पुत्तू जो पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और कई थानों में उस पर मुकदमे भी दर्ज हैं। उसने गैंग के सदस्यों का नाम भी बताए हैं। जिसकी निशानदेही पर जीआरपी ने दो टीमों का गठन किया है। जल्दी गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंग 70 से अधिक ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार किए गए संदीप उर्फ पुत्तू के साथ चोर भुवनेश को भी पकड़ा गया है। पूछताछ में इन लोगों ने कबूला है कि अब तक तकरीबन 70 से अधिक ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। ट्रेन में चोरी करने वाले गैंग में अन्य सदस्य भी उनके साथ शामिल हैं। जल्द ही उनकी भी धरपकड़ की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।