UP News : ग्रामीण भारत में मौजूद हैं ढेर सारी प्रतिभाएं : बालियान
भारत
RP Raghuvanshi
13 Aug 2022 04:30 PM
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। यदि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पर्याप्त मार्गदर्शन मिल जाए तो बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली बच्चे सामने आ सकते हैं। गांवों में एक से बढ़कर एक प्रतिभा भरी पड़ी है।
उक्त उदगार सेवा निवृत्त पुलिस अफसर ब्रहमपाल सिंह बालियान ने व्यक्त किए हैं। श्री बालियान सरकारी सेवा पूरी करने के बाद से ही ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का अभियान चला रहे हैं। वे विभिन्न गांवों के अलग-अलग विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में कुछ खास करने व बनने की प्रेरणा तो देते ही हैं साथ ही वें किस कैरियर को चुन सकते हैं। इस आश्य का ज्ञान भी देते हैं।
श्री बालियान का स्पष्ट मत है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक प्रतिभावान छात्र मौजूद हैं। उन्हें पर्याप्त मार्गदर्शन मिले तो देश को ढ़ेर सारी प्रतिभाएं मिल सकती हैं। 11 व 12 अगस्त को श्री बालियान ने सिसौली गांव (मुजफ्फरनगर) के कन्या डिग्री कॉलेज, मूनलाइट इंटर कॉलेज, आर्य समाज इंटर कॉलेज, सास्वत इंटर कॉलेज तथा डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों को उनके भविष्य में कैरियर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी (काउंसलिंग करके) दी। वे यह कार्य प्रत्येक माह विगत वर्ष (2021) से लगातार जनहित में कर रहे हैं।