
UP News Today : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में आज एक अजीब नजारा दिखाई दिया। विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने जमकर ठहाके लगाए। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव जमकर हंसे। इस हंसी ठिठौली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए।
जैसा कि सब जानते हैं कि इन दिनों उत्तर प्रदेश की विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को शिवपाल यादव एक दूसरे पर की गई टिप्पणियों को लेकर खूब हंसे। नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने कई मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली और यूपी के इंजन आपस से टकरा रहे हैं। इनमें कोई तालमेल नहीं है। दरअसल, बीजेपी नेता अक्सर कहते रहते हैं कि डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को बेहतर तरीके से कर सकती है। अखिलेश के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब पौने घंटे भाषण दिया। उन्होंने तमाम मुद्दों पर अखिलेश यादव पर वार किए।
योगी ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र और यूपी सरकार ने मिलकर 140 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया। उस समय ऐसा लगता था कि नेता विपक्ष भारत से कहीं बाहर चले गए थे क्योंकि वह कहीं दिखाई नहीं पड़ रहे थे। योगी जब यह बोल रहे थे तो सामने की पंक्ति में बैठे अखिलेश यादव हंसते नजर आए।
चाचा आपने यह इमला अपने भतीजे को सत्ता में रहते हुए सिखा दिया होता तो किसानों का कुछ तो फायदा हो जाता। लेकिन क्या करें भतीजा सुनता ही नहीं है। इस पर शिवपाल बोले, पहले से इंजीनियर फिर मुख्यमंत्री...। इस पर अखिलेश हंसकर बोले, सीएम को भी ट्यूशन दिला देना चाहिए। यहां देखिए वीडियो...
https://twitter.com/rpraghuvanshi/status/1689985856910827520?t=wYdl3tArQ1qw2Pw5ke8VQQ&s=08