UP News : ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से दो किसानों की मौत, एक घायल
UP News : UP : Child dies due to car collision
भारत
RP Raghuvanshi
19 Dec 2022 03:38 PM
मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से दो किसानों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
UP News
पुलिस के अनुसार, बुढ़ाना थाना क्षेत्र के फुगना बस स्टैंड के पास रविवार को मेरठ-करनाल राजमार्ग पर चीनी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से दो किसान धूम सिंह (32) और नीरज मलिक (30) की मौत हो गई। इस हादसे में मनीष कुमार (38) गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शरद चंद शर्मा ने बताया कि दोनों किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल मनीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई, जब ये तीनों बादशाहपुर से चीनी लेकर जा रहे थे।