
UP NEWS / अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक गोदाम में आग लगने की खबर सामने आ रही है। घटना में कइयों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अलीगढ़ शहर में एक गोदाम के अंदर विस्फोट के बाद एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
सिद्धार्थनगर के जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "घटना में एक बच्चे और एक आदमी की मौत हो गई और चार घायल हुए हैं।"
डीएम अग्रवाल ने आगे बताया कि दो घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं दो अन्य भी खतरे से बाहर हैं। उन्हें जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।
गोदाम में विस्फोट कैसे हुआ, इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है लेकिन अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि गोदाम के अंदर 7-8 रेफ्रिजरेटर थे। रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में विस्फोट हुआ था।