UP News : बिजनौर में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दंपत्ति की मौत, 3 घायल
UP News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:38 AM
UP News : बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के के नगीना देहात कोतवाली के अंतर्गत एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये।
UP News
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) संग्राम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नगीना देहात कोतवाली सीमा पर उत्तराखंड के काशीपुर से चंडीगढ़ जा रही टोयोटा ग्लैंजा कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना मे कार चालक करतार(48) और उनकी पत्नी सिमरन कौर(45) की मौत हो गयी। दोनों उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के कशीपुर के रहने वाले थे। सिंह ने बताया कि हादसे में करतार की बेटी हरनीत (21) बेटे जगदीप(15) और मित्र गुरजीत घायल हो गये।घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।