UP News: प्रधानाचार्य द्वारा मीटिंग में गाली देने पर,महिला अध्यापकों ने की चप्पलों से पिटाई
UP News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Sep 2023 09:47 PM
UP News: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालय से एक सनसनी खेज मामला सामने आया। प्रधानाचार्य की महिला अध्यापकों ने पिटाई कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रधानाचार्य ने महिला शिक्षक के साथ बदतमीजी की और उसे अपशब्द कहे इसके बाद कुछ देर बाद महिला अध्यापक इकट्ठा हुई और प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी
UP News: मीटिंग में महिलाओं को कहे अपशब्द
गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में महिला शिक्षकों ने प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने मीटिंग बुलाई और इसी दौरान महिला शिक्षकों को अपशब्द कह दिया। इससे नाराज महिला शिक्षक एक जुट हो गईं और हंगामा करने लगी। इस दौरान कुछ महिला शिक्षकों ने चप्पल निकाल लिया और प्रधानाचार्य की पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है।
UP News:
बताया जा रहा है कि सरदार नगर क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में पांच महिला शिक्षक तैनात हैं। प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा मीटिंग कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला शिक्षक को उन्होंने अपशब्द कह दिय। इसी बात से नाराज होकर महिला शिक्षक के एकजुट हो गईं और चप्पल निकाल कर प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी। प्राथमिक विद्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और फिर घटना की सूचना शिक्षा विभाग, नायब तहसीलदार और पुलिस को दी गई।
UP News:
प्रधानाचार्य सुभाष का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। वह पठन पाठन संबंधित मीटिंग कर रहे थे, जिसमें कुछ शिक्षकों द्वारा काम ना करने पर उनसे पूछताछ की गई तो आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगी।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।