UP News : महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
UP News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:13 AM
UP News/ कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में घर के बाहर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
UP News
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की निवासी 45 वर्षीय सीता देवी सोमवार की रात घर के बाहर अकेली सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सीता देवी के पति की मौत हो चुकी है और उसके परिजन घटनास्थल से थोड़ी दूर, दूसरे घर में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।