लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Aditya Nath) ने बेसिक शिक्षा के अनुदेशकों का मानदेय दो हजार रुपये बढ़ाने का एलान किया है। इसके अलावा स्कूल की हर रसोइये को साल में दो साड़ी, हेयर कैप और एप्रन दिया जाएगा। इसके लिए अलावा रसोइये को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर बीमा भी मिलेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा के अनुदेशकों व रसोइयों के कार्यक्रम में इसकी घोषणा की है।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 75 फीसदी बालिकाएं व लगभग 50 फीसदी बालक नंगे पैर स्कूल जाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने दो यूनिफार्म, बैग, जूते और सर्दियों के लिए स्वेटर दिए। इससे आज एक करोड़ 82 लाख बच्चों को लाभ हो रहा है।मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन काया-कल्प का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत जनसभागिता के माध्यम से प्रदेश के 1.56.000 विद्यालयों में से 1.30.000 स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। उन्होंने रसोईयों के मान्यदेय में 500 रूपये की बढ़ोत्तरी की भी घोषणा की।