UP NHM 2022- उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UP NHM) के तहत एक बार फिर भर्तियों को जारी कर दिया गया है। इसके तहत लैब टेक्नीशियन, सीनियर लैब टेक्नीशियन, सीनियर ट्यूबरक्लोसिस सुपरवाइजर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर जैसी रिक्तियों के लिए ऑफिसियल वेबसाइट http://upnrhm.gov.in/ पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वो 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इस भर्ती के लिए कुछ पात्रता मानदंड भी सुनिश्चित किया गया है। अगर उम्मीदवार इस पात्रता के अंतर्गत आता है तो वो 4 फरवरी तक इसके लिए आवेदन कर सकता है।
UP NHM में रिक्त पदों का विवरण;-
अगर हम इसमें कुल पदों की बात करें तो इसमें कुल पदों की संख्या 2980 है, उसके अलावा रिक्तियां कुछ इस प्रकार से हैं-
1. लैब टेक्नीशियन- 1665
2. लैब टेक हिनिशियन - मेडिकल कॉलेज - 17
3. एलटी आईआरएल/सी एंड डीएसटी - 5
4. LT+ CBNAAT LT - 171
5. सीनियर एलटी ईक्यूए - 4
6. सीनियर लेफ्टिनेंट आईआरएल - 21
7. सीनियर लेफ्टिनेंट सी एंड डीएसटी - 23
8. लैब टेक्निशियन (यूसीएचसी) - 175
9. लैब टेक्निशियन (यूपीएचसी) - 6
10. सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) - 293
11. एसटीएलएस - 202
12. लैब टेक्निशियन - 64
13. लैब टेक्निशियन - 15
14. लैब टेक्निशियन - 91
15. लैब टेक्निशियन - 1665
16. लैब टेक्निशियन - 4
17. लैब टेक्निशियन - 224
UP NHM रिक्तियों के लिए पात्रता मापदंड;-
इसके लिए अलग अलग पदों पर अलग अलग पात्रता सुनिश्चित की गई है जिसका विवरण कुछ इन प्रकार से है-
1. लैब टेक्नीशियन एनसीडी- इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना चाहिए और एमएलटी में डिग्री होनी चाहिए।
2. लैब टेक्नीशियन सीपी- इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना चाहिए व एमएलटी में डिप्लोमा या फिर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
3. लैब टेक्नीशियन- 12वीं पास के साथ साथ एमएलटी में डिप्लोमा व सर्टीफिकेट। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज, एलटी+सीबीएनएएटी एलटी, एलटी आईआरएल/सीएंडडीएसटी भी अनिवार्य है।
आयु सीमा - इन पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
UP NHM रिक्ति के लिए चयन प्रक्रिया;-
इनकी चयन प्रक्रिया CBT आधारित होगी। इसमें 2 घण्टे में उम्मीदवार को 100 अंकों का 2 खण्डों से युक्त पेपर सॉल्व करना होगा। इसके अलावा इसके लिए आप ऑनलाइन मोड में बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://upnrhm.gov.in/ पर जाना होगा।