
UP Nikay Chunav Results: कानपुर। कानपुर महापौर पद पर प्रमिला पांडेय दूसरी बार मेयर बनी हैं। उन्होंने करीब 1.85 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। जिसमें कांग्रेस और भाजपा में टक्कर रही। इसके बाद शुरू हुई ईवीएम में मतों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय बढ़त बनाए रहीं। अंतिम राउंड तक भाजपा की प्रमिला पांडेय को 439636 और सपा की वंदना वाजपेई को 257613 वोट मिले।
पहले राउंड में भाजपा से महापौर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय पहले राउंड में 5323 वोटों से आगे चल रही थी। उनको 17,779 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा की वंदना बाजपेई को 12,456 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस की प्रत्याशी आशनी अवस्थी थी। इनको 7043 वोट मिले हैं। बीएसपी की अर्चना निषाद को 3026 वोट मिले। वहीं पहले चक्र की गिनती से ही आप पांचवें नंबर पर थी।
वहीं अंतिम राउंड तक भाजपा प्रत्याशी 2 लाख से अधिक वोट से बाजी मार ले गईं। कानपुर शहर के 9 लाख 28 हजार 380 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था यानी शहरी क्षेत्र में 41.86 प्रतिशत ही मतदान हुआ। जबकि शहर में 22.17 लाख मतदाता थे। भाजपा प्रत्याशी ने करीब दो लाख वोटों से जीत दर्ज की।