
UP officer transfer /लखनऊ। हाल ही में उत्तर प्रदेश में शासन स्तर से बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। अब खबर ये आ रही है कि होली पर्व के बाद उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बड़ा फेरबदल हो सकता है और बड़े पैमाने पर IAS और IPS अधिकारियों का स्थानांतरण हो सकता है।
आपको बता दें कि पिछले 15 दिनों के दरम्यान यूपी में कई दर्जन आईएसएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। पता चला है कि कई आईपीएस अफसर अपना मुख्यालय छोड़कर अच्छी पोस्टिंग पाने के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चक्कर काट रहे हैं। अच्छी जगह और मलाईदार पद पाने के लिए अधिकारी जहां “जुगाड़” भिड़ा रहे हैं, वहीं प्रदेश के बड़े और दमदार मंत्रियों की 'चौखट' पर भी दस्तक दे रहे है।
इस बात का पता जब सचिवालय को चला तो सचिवालय ने आनन फानन में आदेश जारी करना पड़ा कि कोई भी अधिकारी अपने जनपद और अपने विभाग को छोड़कर कहीं नहीं जाएगा।
सूत्र बताते हैं कि होली के बाद IPS और IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल होने की संभावना है। फिलहाल होली तक कोई भी अधिकारी इधर से उधर नहीं होगा और अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।