
UP PCS Officer Promotion / लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रशासनिक और पुलिस विभाग पर विशेष रुप से मेहरबानी बरसा रही है। पिछले दिनों जहां यूपी के दर्जनों इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन कर उन्हें पुलिस उपाधीक्षक बनाया था, वहीं गुरुवार को योगी सरकार ने PCS अफसरों पर मेहरबानी दिखाई है। सरकार ने यूपी के विभिन्न जिलों में तैनात 16 उप जिलाधिकारियों (SDM) को प्रमोशन दिया है। उनके वेतनमान में प्रौन्नति प्रदान की गई है।
विशेष सचिव धनन्जय शुक्ला की ओर से जारी सूची के अनुसार जिन उप जिलाधिकारियों (SDM) को प्रमोशन दिया गया है, उनमें रामदत्त राम श्रावस्ती, धीरेंद्र कुमार सिंह यूपीडा लखनऊ, पारस नाथ फिरोजाबाद, दिनेश कुमार आगरा, महेंद्र प्रताप महाराजगंज, विनोद कुमार सिंह गोंडा, राजीव कुमार शुक्ला बरेली, अनिल कुमार अमरोहा, अजीत परेश बहराईच, अमित कुमार भारतीय ललितपुर, अजय कुमार अम्बष्ट सहारनपुर, राजीव राज अमरोहा, राजेश कुमार मिश्रा हमीरपुर, अरुण कुमार मुजफ्फरनगर, राजकुमार मित्तल मुजफ्फरनगर व अजीत कुमार जायसवाल प्रयागराज शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव धनन्जय शुक्ला की ओर से गुरुवार, 1 सितंबर को उपजिलाधिकारियों (SDM) के प्रमोशन किए जाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) सेवा नियमावली 1982 (यथासंशोधित) में निहित प्रावधानों के तहत पांच वर्ष की नियमित एवं संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले वेतनमान 15600-39100 एवं ग्रेड पे 5400 रुपये में कार्यरत उपजिलाधिकारियों को वेतनमान 67700-208700 अनुमन्य किए जाने की स्वीकृति राज्यपाल द्वारा की गई है। UP PCS Officer Promotion