UP Police Recruitment 2021: शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 दिसंबर से होगी शुरू
UP Police Recruitment (PC- Zee news)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
29 Nov 2025 05:54 AM
UP Police Recruitment 2021- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल पीएसी से सब इंस्पेक्टर सशस्त्र पुलिस बल तथा प्लाटून कमांडर पीएसी के पद के लिए जो शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है उसकी शुरुआत 27 दिसंबर से की जाएगी। ये परीक्षा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच सम्पन्न होगी। इस परीक्षा के अंतर्गत जो भी अभ्यर्थी हैं, उन्हें 3.2 किमी की दूरी मात्र 35 मिनट में पूरी करनी है।
यहां से डाउनलोड करे एडमिट कार्ड -
इसके अलावा पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव ने यह भी बताया कि जो भी अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे या फिर जो भी मानक तय किया गया है उसको पूरा नहीं कर पाएंगे तो ऐसे अभ्यर्थियों को कोई भी दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड है वो आप सभी को इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर मिल जाएगा। वहां से आप सभी इसको डाउनलोड कर सकते हैं। इसी में आपकी परीक्षा की तिथि, स्थान, समय आदि लिखा होगा।
जल्द जारी होगी उत्तर पुस्तिका -
साथ ही CBT यानी उत्तर प्रदेश पुलिस SI और पीएसी प्लाटून कमांडर के 9534 पदों के लिए जो लिखित परीक्षा हुई थी उसकी भी उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जारी कर दी जाएगी। उम्मीद तो यही जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक आप सभी की उत्तर कुंजियां आ जाएंगी। आप सभी इसको वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। इस सम्बंध में वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया जा चुका है।