
UP Police Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जल्द ही पुलिस की भर्ती खोलने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के माध्यम से यूपी में कांस्टेबल के करीब 52 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की पुलिस में 52 हजार 699 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती की बात बार बार कही जा रही है। सीएम योगी इस भर्ती के लिए लगातार मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका है। दरअसल, यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जाएगी। भर्ती को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने में कुछ समय लग रहा है। बरहाल, पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को बहुत जल्द खुशखबरी सुनने को मिलेगी। क्योंकि भर्ती के लिए पात्रता के मापदंड जारी कर दिए गए हैं। जो इस प्रकार है....
उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो। उम्मीदवार की शारीरिक दक्षता मानदंडों को पूरा करना चाहिए।
भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 100 अंकों का पेपर होगा। पहला पेपर सामान्य अध्ययन पर आधारित होगा, जबकि दूसरा पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार पर आधारित होगा। PET में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, और दंड बैठक शामिल होंगे। मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से आनलाइन होगी। उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया की तारीख और समय जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एक अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी है जो इस पद के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को एक अच्छा पैकेज प्रदान करती है। यूपी पुलिस कांस्टेबल को पे मैट्रिक्स के 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल का मासिक वेतन 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच है।