UP Police SI Result 2022- यूपी पुलिस दरोगा भर्ती का अंतिम रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
UP News: Police Inspector suspended in case of indecency with BJP leader in Shahjahanpur
भारत
चेतना मंच
12 Jun 2022 11:20 PM
UP Police SI Result 2022-उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की तरफ से प्रदेश में पुलिस विभाग के दरोगा, प्लाटून कमांडर पीएस व फायर ऑफिसर के 9000 से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम (UP Police SI Result) घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है।
गौरतलब है यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल आठ लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे जिसमें से 9534 लोगों का चयन हुआ है। पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 9027, प्लांटून कमांडर के 484 व पीएस एंड फायर ऑफिसर के 23 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया था। भर्ती हेतु उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में उपस्थित हुए थे।
परीक्षा के लिए कुल 1230498 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 807256 उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। लिखित परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 12 दिसंबर 2021 तक चली थी। लिखित परीक्षा के परिणाम स्वरूप 36170 उम्मीदवारों को पीएसटी या पीईटी के लिए चुना गया था, जिनमें से 9534 लोगों का फाइनल चयन (UP Police SI Result) हुआ है।
देखें पूरी लिस्ट -
यूपी पुलिस दरोगा व प्लांटून कमांडर की कट ऑफ लिस्टचयनित अभ्यर्थियों का समेकित कट ऑफ मार्क्स-