UP Political News : अखिलेश यादव न तो मुख्यमंत्री बनेंगे और न ही किसी को मुख्यमंत्री बना पाएंगे : केशव मौर्य
Akhilesh Yadav will neither become the Chief Minister nor will he be able to make anyone the Chief Minister: Keshav Maurya
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2022 08:52 PM
UP Political News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार किया और कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव न तो स्वयं मुख्यमंत्री बनेंगे और न ही किसी को मुख्यमंत्री बना पाएंगे।
दरअसल, रामपुर में अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा था कि दोनों उपमुख्यमंत्री - केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो वो भाजपा के 100 विधायक लेकर आ जायें उन्हें समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री बना देगी। इस पर मौर्य ने ट्वीट कर यह जवाब दिया ।
मौर्य ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि 'सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव आप न मुख्यमंत्री बन पायेंगे न बना पायेंगे, बयानों से लगता है, (आप) बौखलाए और खिसियाये ही नहीं हैं, बल्कि मैनपुरी और रामपुर में पराजय देखकर मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं ।’
UP Political News :
मौर्य ने लिखा, ‘गुंडागर्दी और बूथ कब्जा तो कर नहीं पाओगे। जनता ने सपा की साइकिल को ख़ारिज कर दिया है ।’ मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पांच दिसंबर को है, यहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं।