Up Political News: अपना दल (सोनेवाल) की अहम बैठक आज
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:59 AM
Lucknow: लखनऊ। अपना दल (सोनेलाल) की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार की शाम होगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। इसमें पार्टी के विधानमंडल दल के नेता रामनिवास वर्मा भी शामिल होंगे। यह जानकारी शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने दी।
विधायक विनय वर्मा ने बताया कि बैठक में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके लिए पार्टी के सदस्यों के विचार आमंत्रित किए जायेंगे। श्री वर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान नए सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी मंथन किया जाएगा। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि बैठक में पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल संगठन के विस्तार की रणनीति पर भी गहन चिंतन करेंगी।