UP Political News : ट्विटर वॉर: इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती: अखिलेश
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:12 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:12 PM
Lucknow : लखनऊ (एजेंसी)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट के साथियों के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी। इस पर सपा अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें जवाब दिया है।
अखिलेश यादव ने लोकभवन में फिल्म की स्क्रीनिंग पर कहा कि लोकभवन में सपा सरकार के बनाए 'आधुनिकÓ ऑडिटोरियम में भाजपा सरकार की कैबिनेट 'ऐतिहासिक' फिल्म देख रही है। वैसे फिल्म पीछे बैठकर देखी जाए तो और भी अच्छी दिखती है और मुफ्त के बजाय टिकट लेकर भी क्योंकि इससे राज्य के राजस्व का नुक़सान नहीं होता। अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ऐतिहासिक फिल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती।
इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव जी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पर आपका कमेंट मानसिक दिवालियेपन का परिचायक है। आपको स्पष्ट करना चाहिए कि आक्रमणकारी मोहम्मद गोरी के बारे में क्या कहना चाहते हैं।