
चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए किसान घाट पर किए गए हवन (यज्ञ) के कार्यक्रम में प्रसिद्ध किसान नेता भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी नजर आए.[/caption]
अब तक तो केवल कयास ही लगाए जा रहे थे कि उत्तर प्रदेश के चुनाव (UP Assembly Election 2022) में किसान यूनियन विपक्ष को समर्थन करेगी. इस कार्यक्रम के बाद तो यह साफ जाहिर हो गया कि विपक्ष खासतौर से समाजवादी पार्टी(SP) व रालोद (RLD)को भारतीय किसान यूनियन (BKU) का खुला समर्थन प्राप्त हो गया है. इस समर्थन से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खेमे में बेचैनी साफ देखी जा रही है. इस तस्वीर की चर्चा दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ तक शुरू हो गई है. विश्लेषक अपने-अपने ढंग से इसके मायने समझने व समझाने में लग गए हैं.
Kisan Andolan : 383 दिन बाद घर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, कुछ ऐसे हुआ स्वागत
आज ही रालोद (RLD) मुखिया जयंत चौधरी ने अलीगढ़ जिले के इगलास कस्बे में एक बड़ी जनसभा को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में जयंत ने साफ तंज कसा कि आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को नींद नहीं आएगी. उन्होंने किसान घाट पर हुए कार्यक्रम का भी जिक्र किया.