UP POLITICS: शिवपाल विधानसभा में बैठेंगे फ्रंट सीट पर
UP POLITICS
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:48 AM
UP POLITICS: लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद एक हुए परिवार के साथ ही राजनीति में भी शिवपाल यादव का कद बढ़ा है। राजनीति में शिवपाल यादव का कद बढ़ने के साथ ही विधानसभा में भी उनकी अहमियत बढ़ने जा रही है। विधानसभा में अब वह फ्रंट सीट पर बैठेंगे।
UP POLITICS
गौरतलब है कि 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। समाजवादी पार्टी में सहमति बनने के बाद शिवपाल यादव का कद बढ़ा है। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव अब फ्रंट सीट पर बैठे दिखाई देंगे। विधानसभा के अंदर उन्हें फ्रंट सीट पर बैठाने पर पार्टी में सहमति बन चुकी है। इसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत का रिटर्न गिफ्ट माना जा रहा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार शाम अचानक चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर भी पहुंचे और दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक संगठनात्मक मुद्दों पर बात हुई।