UP Weather alert-लगातार बारिश से यूपी के कई जिलों में बढ़ी मुश्किलें, इटावा में दीवार ढहने से चार सगे भाई-बहनों की मौत
मौसम की ताजा जानकारी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:13 AM
UP Weather Alert- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, मथुरा इटावा व आसपास के इलाकों में तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों को लेकर आने वाले दो-तीन दिनों तक लगातार तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के इटावा (Etawah, UP) जिले में बीती रात हुई तेज बारिश के चलते दो जगह पर मकानों की दीवारें ढह जाने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।
बताया जा रहा है यह मामला इटावा (Etawah, UP) जिले के सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव का है। रात में हुई तेज बारिश के चलते यहां पर स्थित एक कच्ची दीवार पर टीन शेड डालकर बने हुए मकान की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से टीन शेड के नीचे सो रहे 4 मासूमों की दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है इस हादसे में मरने वाले चारों बच्चे सगे भाई बहन थे। इनकी उम्र क्रमशः 10, 8, 7 और 5 वर्ष बताई जा रही है। वही दूसरा मामला थाना इकदिल के ग्राम कृपालपुर का है। जहां पर कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग दंपत्ति की मृत्यु हो गई।