UP Weather Update: There will be relief from the heat in UP
भारत
चेतना मंच
25 May 2023 03:52 PM
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिले पिछले कुछ दिनों जबरदस्त गर्मी की चपेट में रहे हैं। लेकिन अब लोगों बड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। वहीं यूपी के पश्चिमी इलाके में तेज बारिश और पूर्वी यूपी में हल्की फुल्की बारिश के साथ मौसम सुहावना रहने की उम्मीद जताई है। वहीं लखनऊ में सुबह से बदली छाई हुई है। उम्मीद है कि आज बारिश होगी। जिसके चलते गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
UP Weather Update :
यूपी में तीनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, औरैया, बिजनौर, एटा, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। नोएडा के साथ ही NCR इलाके में मौसम ठंडा रहेगा। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जानिए यूपी के इन 6 जिलों का हालजिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
लखनऊ 31° 25°
प्रयागराज 35° 26°
वाराणसी 37° 26°
झांसी 35° 26°
गाजियाबाद 33° 24°
नोएडा 33° 24°
43° सेल्सियस दर्ज हुआ था तापमान
बीते बुधवार की बात करें तो लखनऊ, कानपुर समेत 26 जिले ऐसे थे जहां मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई। वहीं लखनऊ और प्रयागराज में सुबह तेज हवाओं के साथ कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। इसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग यूपी के दक्षिण इलाके में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया था। वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।