यूपीआई (UPI) से करते हैं पेमेंट, तो हो जाएं सावधान! एक गलती से खाते से जा सकते हैं लाखों
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:14 PM
क्या आप भी पब्लिक प्लेस यानी सार्वजनिक जगहों पर यूपीआई (UPI) के जरिए पेमेंट करते हैं? अगर हाँ, तो तुरंत सावधान होने की जरूरत है। हाल ही में रायपुर में एक किसान नूतन तिवारी के साथ ऐसा हुआ, जिससे वह लाखों रुपये के नुकसान से बच नहीं पाए। क्यों कि साइबर अपराधी आपकी छोटी से छोटी गलती पर नजर गड़ाए बैठे होते हैं और जैसे ही आप असावधानीवश कोई गलती करते हैं तो वे आपके खाते पर हाथ साफ कर देते हैं। इसी का एक उदाहरण है रायपुर की यह घटना, जो किसी के भी साथ हो सकती है। UPI Payment :
कैसे हुआ हादसा
रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में नूतन तिवारी ने ढाबे पर खाना खाया और अपने फोन से आॅनलाइन पेमेंट किया। इसी दौरान बदमाशों ने किसी तरह उनका यूपीआई पिन देख लिया। इसके बाद उन्होंने किसान का पीछा कर मोबाइल फोन छीन लिया और खाते से 1 लाख 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। घटना के बाद किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और चार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
सार्वजनिक जगहों पर UPI पेमेंट करते समय बरतें ये सावधानियां
1. अपने पिन को छिपाकर डालें: किसी भी सार्वजनिक जगह पर पेमेंट करते समय सुनिश्चित करें कि आपका UPI पिन किसी को दिखाई न दे।
2. क्यूआर कोड सावधानी से स्कैन करें: पैसे रिसीव करने के लिए किसी का क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं है। अनजान व्यक्ति के कहने पर क्यूआर कोड स्कैन न करें।
3. सिर्फ आधिकारिक ऐप का इस्तेमाल करें: अपने बैंक या आधिकारिक ऐप स्टोर से ही यूपीआई ऐप डाउनलोड करें।
4. लेनदेन अलर्ट चालू रखें: बैंक अकाउंट को नियमित मॉनिटर करें और लेनदेन अलर्ट सक्रिय रखें, ताकि किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी तुरंत मिल सके।
5. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें: फिशिंग ईमेल, मैसेज या कॉल में भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें, ये आपकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं।
यूपीआई से पेमेंट करना सुरक्षित है, लेकिन पब्लिक प्लेस पर सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। अपनी जानकारी और पिन की गोपनीयता सुनिश्चित करें, ताकि आप भी लाखों के नुकसान से बच सकें।