UPI New Rule: अगर आप भी रोजमर्रा के लेन-देन में UPI का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। 1 अगस्त 2025 से UPI से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है जिनका सीधा असर आपकी जेब और आदतों पर पड़ेगा। बैलेंस चेक की लिमिट से लेकर ऑटो पेमेंट की टाइमिंग तक सब कुछ बदलने वाला है। आज देश में करोड़ों लोग किराने की दुकान से लेकर ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन तक हर चीज के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इन नए नियमों को समझना बेहद जरूरी है।
क्या-क्या बदल जाएगा?
1. बैलेंस चेक करने की लिमिट तय
अगर आपको दिन में बार-बार बैलेंस चेक करने की आदत है, तो अब आपको थोड़ा संभलने की जरूरत है। नए नियमों के तहत, एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक किया जा सकेगा। इससे उन यूजर्स को सबसे ज़्यादा फर्क पड़ेगा जिनके एक मोबाइल नंबर से कई बैंक अकाउंट्स लिंक हैं।
2. ऑटो पेमेंट सिर्फ तय समय पर
अब Netflix, SIP, इंश्योरेंस या किसी भी तरह के ऑटो पेमेंट्स UPI से हर समय नहीं किए जा सकेंगे। UPI के नए नियमों के मुताबिक, ऑटो पेमेंट सिर्फ "नॉन पीक ऑवर्स" में ही होगा जैसे-सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक, रात 9:30 बजे के बाद इससे नेटवर्क लोड को संतुलित रखने में मदद मिलेगी, लेकिन आम यूजर्स को थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।
क्रेडिट कार्ड से कैसे करें UPI पेमेंट?
अब UPI से क्रेडिट कार्ड के ज़रिए पेमेंट करना भी आसान हो गया है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। जैसे-UPI ऐप खोलें और QR कोड स्कैन करें। Pay Phone Number या Pay Contact का चयन करें। UPI ID डालें या अन्य विकल्पों में जाएं। Self Transfer का विकल्प भी चुन सकते हैं। QR कोड या नंबर वेरीफाई करें और अमाउंट दर्ज करें। पेमेंट मोड में से Credit Card चुनें। अंत में UPI PIN डालें और ट्रांजैक्शन पूरा करें।