UPPSC PCS Mains:- 23 मार्च से आयोजित होंगी पीसीएस मुख्य परीक्षा
23 मार्च से होंगी पीसीएस की मुख्य परीक्षा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:53 PM
UPPSC PCS Mains :-पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज (UPPSC Prayagraj) द्वारा 23 मार्च से 27 मार्च के बीच कराया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 3 जिलों में आयोजित की जाएगी। लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परीक्षा संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया। परीक्षा का प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
इन जिलों में आयोजित की जाएगी परीक्षाएं -
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज (UPPSC Prayagraj) द्वारा आयोजित की जा रही पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन राज्य के तीन जिलों लखनऊ (Lucknow), प्रयागराज (Prayagraj) व गाजियाबाद (Gaziabad) में होगा।
पहले इस परीक्षा का आयोजन जनवरी माह में किया जाना था। जिसके लिए 28 से 31 जनवरी 2022 की तिथि निर्धारित की गई थी। परंतु बात में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
दो पाली में होगी मुख्य परीक्षा -
जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक पीसीएस मुख्य परीक्षा (UPPSC PCS Mains) दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:30 तक होगी। तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की होगी।