पाकिस्तान समर्थन पर हंगामा: कांग्रेस नेत्री ने किया था समर्थन, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी खोटी
पाकिस्तान समर्थन पर हंगामा
भारत
RP Raghuvanshi
17 Oct 2023 07:11 PM
पाकिस्तान समर्थन पर हंगामा: एक ओर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड की काट करने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पकड़ रही है, तो दूसरी ओर उसके गठबंधन I.N.D.I.A. के साथी हिंदुत्व के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर उसकी मुश्किल बढ़ाने में लगे हैं।
पहले तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने हिंदू धर्म पर अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाई थी। फिर उन्होंने जय श्रीराम के नारों को लेकर भारतीय फैंस को निशाने पर लिया और नया विवाद खड़ा कर दिया। इस मामले के ठंडा होने से पहले ही अब एक नए मामले ने तूल पकड़ लिया है।
इस बार मुश्किलें पैदा की हैं, खुद उन्हीं की पार्टी की नेत्री ने। अब कांग्रेस पार्टी की नेत्री ने पाकिस्तान के वर्ल्ड कप जीतने की ख्वाहिश जताकर के नया विवाद पैदा कर दिया है। इसके बाद उनके इस कदम पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। पाकिस्तान समर्थन पर हंगामा
पाकिस्तान समर्थन पर हंगामा: कांग्रेस महासचिव ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें
तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस महासचिव दिव्या मारुंथैया ने भारत में चल रहे आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के समर्थन में ट्वीट करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है और खुद अपनी पार्टी के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।
उन्होंने देश में धार्मिक उग्रवाद का मुद्दा उठाकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आलोचना तो की। लेकिन साथ ही ये इच्छा भी जता दी कि वो चाहती हैं कि इस बार पाकिस्तान विश्व कप जीते।
पाकिस्तान समर्थन पर हंगामा
कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्या मारुंथैया ने एक्स पर अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा- "यह याद रखें, ठीक है यह देश धार्मिक चरमपंथियों से हार गया है। मुझे वास्तव में पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान इस विश्व कप को जीतेगा। जयश्रीराम।" इस ट्वीट में उन्होंने जो फोटो लगाई, वो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की है। जिसमें भाजपा के झंडे के साथ भगवा समर्थक दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेत्री पर बरसे लोग
अपने इस कदम से उन्होंने पार्टी की छवि को तो नुकसान पहुंचाया ही है। उनके इस कदम से कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि इससे पार्टी की छवि भी धूमिल होगी। साथ ही उन्होंने अपने लिए भी मुश्किलें बढ़ा ली हैं।
लोगों के दिल में उनके पाकिस्तान के विश्व कप जीतने की इच्छा पर गुस्सा है। वो सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेत्री दिव्या मारुंथैया को इसके लिए खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। भारत के बजाय विश्व कप में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश– दुनियाकी लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube