शुरूआत में ही 50 हजार रुपये महीने के वेतन वाली भर्ती कर रहा है UPSC
UPSC EPFO Recruitment
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:15 AM
संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC ने बहुत ही महत्वपूर्ण भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के दौरान UPSC कुल 230 पदों के लिए अधिकारियों की भर्ती करेगा। UPSC जिन अधिकारियों को भर्ती वाला है उस भर्ती की प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 मंगलवार से शुरू हो चुकी है। UPSC के द्वारा अलग-अलग पदों पर यह भर्ती की जाएगी। जिन पदों के लिए UPSC भर्ती कर रहा है उन पदों पर नौकरी की शुरूआत में ही 50 हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा। UPSC EPFO Recruitment
UPSC ने कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन के लिए शुरू कर दी भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में प्रवर्तन अधिकारी (EO) लेखा अधिकारी (AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है। UPSC की इस भर्ती में प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) के 156 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के 74 पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता (Eligibility Criteria)
UPSC ने इन पदों के लिए योग्यता निर्धारित की है।
EO/AO पद के लिए: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
APFC पद के लिए: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक डिग्री।
विशेष सूचना: जो अभ्यर्थी प्रशासन, लेखा, कानून या पेंशन क्षेत्र में अनुभव रखते हैं उन्हें प्राथमिकता मिल सकती है।
परीक्षा केंद्र और प्रक्रिया (Exam Centres & Process)
परीक्षा देशभर के 78 शहरों में आयोजित होगी (चेन्नई, दिसपुर, कोलकाता और नागपुर को छोड़कर)।
“पहले आवेदन करें, पहले केंद्र पाएं” आधार पर केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
एक बार किसी केंद्र की सीटें भरने के बाद वह विकल्प बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन करें ताकि मनचाहा केंद्र मिल सके।
जिम्मेदारियां (Job Role & Duties)
इन पदों पर चयनित अधिकारियों की जिम्मेदारियों में शामिल होंगे जैसे- प्रवर्तन और वसूली कार्य, लेखा एवं रोकड़ प्रबंधन, कानूनी मामलों की निगरानी, पेंशन संबंधी कार्य, MIS रिपोर्ट तैयार करना,जांच करना और दावों का निपटान, कंप्यूटर और प्रशासनिक कार्यों का संचालन।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
UPSC इन पदों पर भर्ती के लिए एक संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRT) आयोजित करेगा। चयन में भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार दोनों को महत्व दिया जाएगा अंतिम मेरिट सूची 75% लिखित परीक्षा और 25% साक्षात्कार के अंक जोड़कर बनेगी।परीक्षा की तारीख बाद में आयोग की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
कैसे करें आवेदन? (How to Apply)
UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं या सीधे upsconline.nic.in पर जाएं।
Online Recruitment Application (ORA) लिंक पर क्लिक करें।
EPFO भर्ती के लिए संबंधित पद चुनें और रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आवेदन शुरू: अब चालू है
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2025