
UPSC : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की मौजूदा 861 पदों में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप-ए) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया है। इसके चलते अब सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिये कुल 1011 पदों पर भर्ती होगी।
आपको बताएं कि विगत 2 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अधिकारिक सूचना जारी की थी, जिसमें 861 पदों पर ही भर्ती थीं। हाल ही में रेलवे की 8 सेवाओं को मिलाकर एक कैडर IRMS ग्रुप ए बनाया गया था। अब इसमें भर्तियों सिविल सेवा परीक्षा के जरिये होंगी।
24 दिसंबर 2019 की कैबिनेट बैठक के बाद इन कैडरों के विलय की बात की गई थी। आपको बता दें कि IRMS की 150 वैकेंसी में से 6 दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखी गई है। IRMS की नई वैकेंसी के लिए वही योग्यता है जो सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए रखी गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
आपको बता दें कि पिछले पांच वर्षों से वैकेंसी का आंकड़ा 1000 तक भी नहीं था। आखिरी बार साल 2016 में 1079 वैकेंसी आई थी। वहीं साल 2017 में 980 वैकेंसी, साल 2018 में 782, साल 2019 में 896, साल 2020 में 796 वैकेंसी आई थी। वहीं साल 2021 में 712 पदों के लिए वैकेंसी आई थी। बता दें कि करीब 10 लाख परक्षार्थी हर साल यूपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन भरते हैं।
2 फरवरी 2022 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 (प्रीलिम्स) का नोटिफिकेशन जारी किया था। वहीं आवेदन वापस लेने की तिथि 1 मार्च 2022 से लेकर 7 मार्च तक है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 है। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि 5 जून 2022 है औऱ मुख्य परीक्षा की तिथि 16 सितंबर 2022 है।