
UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका के पदों (Mukhya Sevika Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2693 पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 3 अगस्त ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 24 अगस्त
रिक्ति विवरण
सामान्य -1079 ईडब्ल्यूएस – 269 ओबीसी – 727 अनुसूचित जाति – 565 एसटी – 53
योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य या गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस – 25/- रुपये एससी / एसटी – 25/- रुपये पीएच (द्वियांग) – 25/- रुपये
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर ग्रेड बी 2800 पे मैट्रिक्स 5 के तहत 5200-20200 रुपये दिए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया
चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें उम्मीदवार सीधे इस लिंक upsssc.gov.in पर क्लिक करके इन पदोंके लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन साथ ही इस लिंक UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।