धनवान बनाते हैं उड़द की दाल के ये सरल उपाय, बन जाएंगे सौभाग्यशाली
Urad dal ke upay
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:10 AM
ज्योतिष शास्त्र में उड़द की दाल (Urad dal ke upay) के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आप समस्याओं से मुक्ति पाने के साथ आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…
1. शनिवार की शाम को साबूत उड़द के दो दाने लेकर उस पर थोड़ा सा दही और सिंदूर लगाएं और पीपल के वृक्ष के नीचे रख आएं। इस उपाय को किसी शनिवार से आरंभ करके लगातार 21 दिनों तक करें। मान्यता है कि इससे आपका भाग्य साथ देता है और दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ता है।
2. शनिवार की सुबह उड़द की दाल को पीस लें और उसके 2 बड़े बनाकर रख लें। अब सूर्यास्त के समय उन पर दही और सिंदूर लगाकर किसी पीपल के पेड़ के नीचे रखकर प्रणाम करके वापस आ जाएं। लेकिन ध्यान रखें कि वापस आते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना है। इस उपाय को किसी शनिवार से आरंभ करके लगातार 11 शनिवार तक करें। धन प्राप्ति के लिए यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।
3. यदि शनि के कारण आपके जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं तो साबुत उड़द के 4 दाने लेकर अपने सिर के ऊपर से तीन बार उल्टी दिशा में घुमाएं और फिर उन दानों को कौओं को खाने को डाल दें। इस उपाय को लगातार सात शनिवार तक करें। शनिदोष से मुक्ति के लिए यह उपाय बहुत कारगर साबित होता है।