USA News : अमेरिका में सजेगी राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान', बुकिंग शुरू
Rahul Gandhi's 'Mohabbat Ki Dukan' to be set up in America, bookings open
भारत
RP Raghuvanshi
19 May 2023 10:27 PM
भारत
RP Raghuvanshi
19 May 2023 10:27 PM
कर्नाटक में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ अमेरिका में खुलेगी। राहुल गांधी महीने के आखिरी में 10 दिनों के अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं। वहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राहुल 30 मई को सांटा क्लारा में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे।
राहुल के कार्यक्रम का पोस्टर जारी
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया है। इसमें लिखा है 'मोहब्बत की दुकान' इवेंट इन बे एरिया। धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत के लिए हाथ मिलाइये। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। पोस्टर में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। ,
28 मई को अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी 28 मई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। वे यहां स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे 29-30 मई को प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। पहले कहा जा रहा था कि वे 31 मई से 10 दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर जाएंगे।
राहुल ने दिया था मोहब्बत की दुकान खोलने का नारा
दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोहब्बत की दुकान खोलने का नारा दिया था। इसके बाद उन्होंने राजस्थान, जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान कई मौकों पर इसे दोहराया। हाल ही में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि हमने प्यार और मोहब्बत से यह लड़ाई लड़ी। कर्नाटक की जनता ने हमें बताया, इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और मोहब्बत की दुकान खुली है। यह कर्नाटक की जीत है। हमारे पांच वादे हैं, हम इसे पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।