Uttar Pradesh: शादी से चंद घंटों पहले मौत के मुंह में समाया दूल्हा, 3 अन्य की मौत
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:24 AM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी इलाके में शनिवार को बारात लेकर जा रही एक जीप के एक ट्रक से टकरा जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Uttar Pradesh
पुलिस ने बताया कि यह हादसा आगरा-जयपुर राजमार्ग पर स्थित कोरई टोल प्लाजा के निकट सुबह करीब पांच बजे हुआ।
उन्होंने कहा कि वाहन राजस्थान के अजमेर से दूल्हे और उसके परिवार सहित बारातियों को लेकर बिहार के पटना जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, जीप चालक को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई, जिसके चलते यह दुर्घटना हुयी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
आगरा के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जीप के चालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और शिकायत दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।