उत्तर प्रदेश वालों के लिए बड़ी खबर, मुख्यमंत्री के ऊपर बनी फिल्म जल्द होगी रिलीज
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:33 AM
बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली फिल्म ‘अजेय’ को हरी झंडी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म ‘अजेय’ को आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट से रिलीज की अनुमति मिल गई है। यह फिल्म लंबे समय से सेंसर बोर्ड (CBFC) की आपत्तियों के कारण अटकी हुई थी। जब सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया, तो फिल्म के निर्माता अदालत का दरवाजा खटखटाने पहुंचे।
कोर्ट ने खुद देखी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर बनी फिल्म, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक कंटेंट
बॉम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की। अदालत ने साफ किया कि वे खुद फिल्म देखेंगे और उसके बाद ही फैसला सुनाएंगे। 21 अगस्त को फिल्म देखने के बाद कोर्ट ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं है। साथ ही फिल्म का डिस्क्लेमर देखकर कोर्ट ने संतोष जताया, जिसमें साफ लिखा गया है कि यह एक सिनेमैटिक अडॉप्शन है।
योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म 'अजेय' से सेंसर बोर्ड की आपत्तियां खारिज:
सेंसर बोर्ड ने कोर्ट में दलील दी थी कि इस फिल्म से योगी आदित्यनाथ की छवि खराब हो सकती है। लेकिन जब कोर्ट ने पूछा कि उन्होंने फिल्म देखी है या किताब पढ़ी है जिस पर यह आधारित है, तो CBFC के वकील ने ‘ना’ में जवाब दिया। इस पर अदालत ने कहा कि बिना देखे आपत्ति जताना उचित नहीं है। अदालत ने साफ किया कि फिल्म में डीसेंसी या छवि खराब करने जैसी कोई बात नहीं है।
निर्माताओं के तर्क पर कोर्ट का फैसला
फिल्म निर्माताओं ने कोर्ट में दलील दी कि यह उनका फंडामेंटल राइट है कि वे अपनी फिल्म लोगों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड की आपत्तियां केवल उनकी राय हैं और कानूनी रूप से मान्य नहीं हैं। कोर्ट ने निर्माताओं की याचिका को सही माना और फिल्म की रिलीज को मंजूरी दी। अब निर्माता अदालत के आदेश की कॉपी लेकर रिलीज डेट तय करेंगे।
जल्द सिनेमाघरों में दिखाई देगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘अजेय’
कोर्ट के आदेश के बाद अब यह साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘अजेय’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब दर्शकों को इस फिल्म को देखने का मौका मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में लगेगा रोजगार महाकुंभ